ताज़ा ख़बरदेश

बंगाल में हंगामा: ‘आपत्तिजनक’ फेसबुक पोस्ट के आरोप में बंगाल BJP नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। मुर्शिदाबाद में सैकड़ों लोग बरवा थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे को जाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस हाईवे को मुक्त कराने में कामयाब रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई।

वहीं, बंगाल पुलिस ने पश्चिम मिदनापुर के बेल्दा इलाके में बंगाल बीजेपी के एक नेता को उनकी आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है। बेल्दा क्षेत्र के भाजपा नेता चंदन जाना ने नुपुर शर्मा विवाद पर फेसबुक पर टिप्पणी की थी।

बंगाल पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को हावड़ा जाने से रोका

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को हुई हिंसा के मद्देनजर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को हावड़ा जिले में जाने से मना कर दिया है। कांथी पुलिस स्टेशन ने अधिकारी को लिखा कि पुलिस को सूचना थी कि शुभेंदु के हावड़ा जाने की संभावना है। पत्र में लिखा है, “चूंकि जिले में धारा 144 लागू है और कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी आपकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में उल्लेख किया है, इसलिए आपको वहां न जाने की सलाह दी जाती है।”

पुलिस को रांची हिंसा में बाहरी तत्वों के शामिल होने का संदेह: सूत्र

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि पुलिस पिछले शुक्रवार को रांची में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में बाहरी तत्वों की संलिप्तता की जांच कर रही है।सूत्रों ने बताया कि एक हफ्ते पहले सहारनपुर से 12 लोग रांची पहुंचे और पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान पर मुस्लिम युवकों से चर्चा की। इन लोगों ने कथित तौर पर युवाओं को विरोध प्रदर्शन का रोडमैप बनाने का काम सौंपा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button