उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर कसता शिकंजा, दामाद सहित दो पर लगा रासुका

बलरामपुर: तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज और सह अभियुक्त शकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है। पूर्व सांसद व उनकी बेटी जेबा पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। चार जनवरी 2022 को तुलसीपर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की जरवा रोड स्थित उनके आवास के निकट हत्या कर दी गई थी। उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया था, बाद में गला रेत दिया गया था।

इस हत्याकांड में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज सहित छह लोगों को हत्या व हत्या का षडयंत्र रचने के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद व उनके बेटी के विरुद्ध पहले की रासुका के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व सांसद की बलरामपुर व लखनऊ में करीब छह करोड़ की सम्पत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।

 पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जरवा रोड पूर्व सांसद आवास निवासी रमीज पुत्र नियामतखां व जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ हाल निवास पूर्व सांसद आवास शीतलापुर तुलसीपुर के शकील पुत्र मोहम्मद याकूब पर शनिवार को रासुका की कार्रवाई हुई है। वे जेल से छूटने की कोशिश में थे। एसपी ने कहा कि उनके बाहर आने से शान्ति व्यवस्था बिगड़ सकती है। उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धार-3 की उपधारा-2 के तहत कार्रवाई की गई है। एनएसए की एक प्रति न्यायिक अभिरक्षा निरुद्ध रमीज व शकील को उपलब्ध करा दी गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button