ताज़ा ख़बरदेश

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संतोष जाधव गिरफ्तार

  • पुणे, पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात से दबोचा

पुणे: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुणे, पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने संतोष जाधव को उसके साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ गुजरात से गिरफ्तार किया । माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में संतोष जाधव भी शामिल था।

पुलिस ने संतोष जाधव को रविवार देररात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक आठ आरोपितों की पहचान हो चुकी है। इस हत्याकांड में सौरभ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्याकांड से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। संबंधित राज्यों की पुलिस पंजाब पुलिस के साथ भी लगातार तालमेल बनाए हुए है। पुलिस का मानना है कि संतोष जाधव से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

लारेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य जाधव हत्या के एक केस में साल भर से फरार था। यह केस 2021 में पुणे जिले के मंचर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है। पुणे पुलिस ने 2021 के हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोपित सिद्धेश कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस महाकाल से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने भी सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान को धमकी भरे पत्र भेजे जाने के मामले में महाकाल से पूछताछ की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button