कारोबार

शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,118.83 अंक गिरकर 53,184.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 324.25 अंकों के दबाव के साथ 15,877.55 अंक पर खुला।लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी।

बीएसई का मिडकैप 318.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,171.86 अंक पर और स्मॉलकैप 360.31 अंक उतरकर 25,497.11 अंकों पर खुला।उल्लेखनीय है कि बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गत शुक्रवार को 1016.84 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 54,303.44 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 276.30 अंक का गोता लगाकर 16,201.80 अंक पर आ गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button