मनोरंजन

वरण-कियारा की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का गाना दुपट्टा रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का गाना ‘दुपट्टा’ रिलीज कर दिया गया है।वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो का गाना दुपट्टा रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 41 सेकेंड के इस गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर अपने शानदार डांस से समा बांधते हुए दिख रहे हैं, जबकि मनीष पॉल और अनिल कपूर भी उनका खूब साथ दे रहे हैं।

दुपट्टा तेरा सतरंग दा गाना को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सुरजीत बिंद्राखिया द्वारा लिखे इस गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ की कहानी एक पंजाबी फैमिली के दो कपल के बीच तीखी नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें दोनों ही तलाक के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button