अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबरलाइव टीवी

अमेठी में उड़ान के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी पायलट बाल-बाल बचा।

 

अमेठी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकैडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभय कुमार पटेल का विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटनाग्रस्त विमान में से ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आया। सुबह करीब 10:15 बजे के लगभग ट्रेनी पायलट अभय कुमार पटेल वायुयान संख्या BTSGC को लेकर सोलो उड़ान भरी थी । अभी वह इंदिरा गांधी उड़ान अकैडमी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर ही गया था तभी विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वायुयान आगे बढ़ने में अक्षम दिखाई पड़ा । तत्काल ट्रेनी पायलट अभय कुमार पटेल ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह से वायु यान को आबादी से दूर खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग किया। इसी इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान वायुयान पेड़ से टकराया जिसके चलते वायुयान का पिछला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। लेकिन उड़ान भर रहा सोलो पायलट अभय कुमार पटेल पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आया । इसकी सूचना जैसे ही इंदिरा गांधी उड़ान अकैडमी फुरसतगंज को लगी तत्काल वहां से हां फायर और मेडिकल टीम मौके पर रवाना हो गई । यह वायुयान फुरसतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खेराना गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ । इसको वायुयान का उड़ान भर रहा ट्रेनी पायलट अभय कुमार पटेल जुलाई 2021 में जॉइनिंग किया कि। अभी तक वह कुल 27 घंटे की सोलो उड़ान भरी और आज यह वायुयान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर पहुँची इंदिरा गाँधी उड़ान एकेडमी और पुलिस की टीम ने वायुयान के दुर्घटना ग्रस्त होने के करणों का पता लगाने में जुट गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button