देशबड़ी खबर

सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज मामले में मंगलवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार राय की अदालत में सुनवाई हुई। उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है, जिससे लालू यादव को राहत मिली है।

लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना है, लेकिन अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना अनिवार्य है। इस वजह से अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की गई थी, ताकि उसे रिन्यूअल कराने के बाद डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया जा सके।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत में लालू प्रसाद यादव की पासपोर्ट की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पासपोर्ट देने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अब पासपोर्ट को नवीकरण के लिए पासपोर्ट कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button