देशबड़ी खबर

वेणुगोपाल, अधीर रंजन समेत कई नेता हिरासत में, कांग्रेस दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इस दौरान ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

साथ ही साथ ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, वेणुगोपाल, अधीर रंजन समेत कई नेता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अब सुरजेवाला ने कहा, मुख्यमंत्रियों को पीटा जा रहा है। वहीं पुलिस ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के पैदल मार्च को रोक दिया है और कांग्रेस दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

अज्ञात जगह पर ले जाए गए कांग्रेस नेता

केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्हें अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button