देश

राहुल को सच कहने पर परेशान किया जा रहा : गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी को सच कहने पर परेशान किया जा रहा है। भाजपा के आठ वर्षों के शासन को काले इतिहास के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने यह बात बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सच की आवाज उठाने के लिए मोदी सरकार परेशान कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भाजपा के दबाव में गांधी परिवार को निशाना बना रहा है। राहुल देश के इकलौते नेता हैं जो भाजपा के कुशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। भाजपा कांग्रेस को सजा दे रही है लेकिन कांग्रेस सत्य की आवाज उठाती रहेगी।

गहलोत ने कहा कि वर्ष 2015 में ईडी के संयुक्त निदेशक स्तर के जांच अधिकारी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में कुछ तथ्य न मिलने पर केस क्लोज कर दिया था। क्लोज केस को खोलकर गांधी परिवार को परेशान करने के लिए इस प्रकार की हरकत की गई है। यह ठीक नहीं है। जनता सब देख रही है। इस प्रेसवार्ता में गहलोत के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आज तीसरे दिन दिन पूछताछ के लिए तलब किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button