उत्तर प्रदेशलखनऊ

विदेशी बैंक में खरबों पड़ा देश फिर भी गरीबी से जूझ रहा, मायावती का सरकार पर हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्विट्ज़रलैंड बैंक में देश के धन्नासेठों के जमा पैसे पर सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि भारतीय पूंजीपतियों व धन्नासेठों की स्विटजरलैण्ड के बैंकों में जमा धन 14 वर्ष के रिकार्ड स्तर पर 3.83 बिलियन फ्रैंक पहुंचने की खबर चर्चाओं में है। जिस पर गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी आदि के अभूतपूर्व संकट से जूझ रहे देश के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वे कैसे खुश हों?

आपको बता दें कि भारत के लोगों का स्विट्जरलैंड के बैंकों में 50 प्रतिशत बढ़कर 14 साल के उच्चतम स्तर 3.83 अरब स्विस फ्रैंक पर पहुंच गया है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के जारी वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़ा है। पहले 2020 के अंत तक स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का धन 2.55 अरब स्विस फ्रैंक था। आंकड़ों के अनुसार, स्विट्जरलैंड के बैंकों पर 2021 के अंत तक भारतीय ग्राहकों की कुल देनदारी 383.19 करोड़ स्विस फ्रैंक थी। इसमें से 60.20 करोड़ फ्रैंक ग्राहकों की जमा राशि के रूप में हैं। 122.5 करोड़ स्विस फ्रैंक अन्य बैंकों के जरिये रखे गए हैं और 30 लाख फ्रैंक ट्रस्ट आदि के जरिये हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button