उत्तर प्रदेशकानपुर

अग्निपथ योजना में युवाओं को ढाल बनाकर हिंसा करा रहे विपक्षी : गिरिराज सिंह

  • युवाओं को बहकाने वालों पर होनी चाहिये सख्त कार्रवाई

कानपुर। देश भर में अग्निपथ योजना को लेकर युवा हिंसा पर उतारु हैं। इस पर कानपुर पहुंचे केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह विपक्षियों की सोची समझी चाल है। यह लोग युवाओं को ढाल बनाकर हिंसा करवा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये, जबकि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य को नया आयाम देने वाली साबित होगी। वहीं नुपुर शर्मा के बयान को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने चुप्पी साध ली।

केन्द्रीय राज्य मंत्री शुक्रवार को कानपुर पहुंचे और फजलगंज स्थित अर्थटन मिल कैम्पस में टूल रुम का निरीक्षण किया। कहा कि विश्व बैंक की फंडिंग और एमएसएमई की देखरेख में बन रहे इस टूल रुम से कानपुर में उद्योगों को और तरक्की मिलेगी। इसका लाभ आस-पास के जिलों को भी मिलेगा। उन्होंने एमएसएमई के जरिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर गोबर से पेंट बनाने का भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टार्टअप के लिए काम किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एमएसएमई का लाभ दिलाएं।अधिकारियों से कहा कि टूल रुम का बेहतर संचालन जरूरी है। इसके लिए उद्यमियों के साथ लगातार संवाद स्थापित करते रहें। चूंकि टूल रुम का संचालन पूरी तरह से शुरु नहीं किया जा सका है इसलिए उन्होंने अफसरों से नाराजगी भी जतायी। इस दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, एमएलसी विजय बहादुर पाठक आदि मौजूद रहें।

अधिकारियों से जताई नाराजगी

टूल रुम सेंटर की शुरुआत न होने पर राज्य मंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि करीब छह साल पहले इसकी नींव रखी गई थी और करीब सौ करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके बाद भी इतने बड़े सेंटर की शुरुआत न होना गंभीर बात है। अफसरों को हिदायत दी कि इसके लिए काम करना होगा। टूल रूम सेंटर के लिए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट तैयारी कर उसका जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button