उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा नेत्री अपर्णा ने प्रबुद्ध लोगों के साथ किया योग अभ्यास

लखनऊ। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में योग संस्थान की ओर से आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव पहुंचीं और प्रबुद्ध लोगों के साथ स्वयं भी योग का अभ्यास किया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत योग संस्थान के संचालकों ने प्रतिदिन चलने वाले योग कार्यक्रम में विशेष रूप से हो रहे योग अभ्यास कार्यक्रम में लिए भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को आमंत्रित किया। योग अभ्यास करने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि वह स्वस्थ्य रहने के लिए योग अभ्यास करती रही हैं। योग करना उन्हें बेहद पसंद है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यो को करते हुए सुबह के वक्त योग करने से पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है। जिससे योग उनके जीवन में सम्मिलित है। योग के कार्यक्रम होते रहने चाहिए और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं है। इस दौरान योग संस्थान के कार्यकर्ताओं, जनेश्वर पार्क में आने वाले लोगों ने अपर्णा यादव के साथ सेल्फी ली। वहीं अपर्णा यादव ने सभी को योग करने की अपील की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button