उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत: अनिल ओक

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सीएमएस सभागार कानपुर रोड में छत्रपति शिवाजी महाराज के हिन्दवी स्वराज की संकल्पना एवं वर्तमान चुनौतियां विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। शिवाजी महाराज का लक्ष्य स्पष्ट था। हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के लिए जो—जो आवश्यक था वह उन्होंने किया। आज उनके ही बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

अनिल ओक ने कहा कि शिवाजी के निर्माण में उनकी माता जीजाबाई का अहम योगदान रहा। इसलिए माताओं बहनों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अनिल ओक ने क्रांतिकारियों की मालिका पर लम्बी कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथि सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.वी.के.मलिक ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल,जिला प्रचारक वैभव,जिला कार्यवाह धीरेन्द्र और हेमेन्द्र द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button