देश

जी परमेश्वरन अय्यर बने नीति आयोग का सीईओ

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जी परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। अय्यर अमिताभ कांत का स्थान लेंगे । कांत को 2016 में दो साल के लिए सीईओ बनाया गया था और तब से उन्हें सेवा विस्तार मिलता रहा है। वे 30 जून को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनके नाम को मंजूरी प्रदान की। जी परमेश्वरन अय्यर 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने 10 साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ती ले ली थी। 2017 में केन्द्र सरकार ने उन्हें पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव बनाया था।

अय्यर ने देश को खुले में शौच मुक्त करने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। स्वच्छता मिशन के तहत सख्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अय्यर ने गैर-परंपरागत कार्यप्रणाली (5 वर्षों में 110 मिलियन शौचालयों का निर्माण) काफी सराहनीय मानी गई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button