ताज़ा ख़बरमनोरंजन

महाराष्ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे की कंगना रनौत ने की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री बोले- बिना खौफ जिएंगे

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बधाई दी। कंगना की शिव सेना के उद्धव ठाकरे के लिए नाराजगी से हर कोई वाकिफ है। गुरुवार को कंगना रनौत ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें घमंड टूटने की बात की थी। उनके अलावा द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी महाराष्ट्र के नए सीएम को ट्वीट कर बधाई दी है। साथ में लिखा है कि अब वे लोग बिना डर के जी सकते हैं।

कंगना बोलीं- प्रेरणादायक कहानी

कंगना रनौत ने गुरुवार को एकना शिंदे की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ में लिखा है, सफलता की कहानी कितनी प्रेरणादायक है… जीविका चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली लोगों में से एक बनने तक… बधाई हो सर।

विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट

वहीं विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है, बधाई हो एकनाथ शिंदे, डाइनैमिक लीडरशिप के लिए देवेंद्र फणनवीस को भी बधाई हो। अब हम लोग कम से म बिना खौफ के जी सकेंगे। जय महाराष्ट्र।

कंगना उद्धव ठाकरे से थीं खफा

कंगना रनौत ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें 2020 में अपनी कही हुई बात याद दिलाई थी। बता दें कि 2020 में कंगना का मुंबई ऑफिस बीएमसी ने अवैध निर्माण बताकर तोड़ा था। इसके बाद कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को कोसा था। उन्होंने कहा था, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। इसी बात को याद दिलाते हुए कंगना ने वीडियो पोस्ट किया साथ में लिखा था, जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है।

कंगना हैं बीजेपी सपोर्टर

महाराष्ट्र में राजनीति उथल-पुथल के बीच उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में नई रूलिंग पार्टी घोषित हुई है और एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। कंगना रनौत बीजेपी की तगड़ी सपोर्टर हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button