देशबड़ी खबर

अमरावती हत्याकांड: NIA ने यूएपीए के तहत केस किया दर्ज, 21 जून को हुई थी केमिस्ट की हत्या

महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या की जांच मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को केमिस्ट की हत्या की जांच एनआईए से कराने का फैसला लिया है। केंद्र ने यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया है कि केमिस्ट की हत्या बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का परिमाण हो सकती है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने एमएचए के आदेश के बाद और महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ की ओर से दायर रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। उदयपुर और अमरावती दोनों बर्बर हत्याओं की निगरानी एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button