देशबड़ी खबर

सरकार का बड़ा फैसला: 15 जुलाई से लगेगी मुफ्त बूस्टर डोज

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18 से 60 आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी प्रदान की गई।
 मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए एक विशेष अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त बूस्टर डोज दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 181 करोड़ नागरिक 18 साल से ऊपर हैं। यानि एक बड़ी आबादी को केन्द्र सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 60 साल से ऊपर, फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही निशुल्क बूस्टर डोज दी जा रही है। वहीं दिल्ली समेत कुछ राज्य भी अपने यहां मुफ्त बूस्टर डोज दे रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button