देशबड़ी खबर

संजय राउत पर ED के ऐक्शन से खुश हुईं नवनीत राणा, कहा- एजेंसी ने बहुत देर कर दी

शिवसेना नेता संजय राउत पर हुए ईडी के ऐक्शन पर अमरावती की सांसद नवनीत का राणा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अकसर शिवसेना पर हमलावर रहने वालीं नवनीत राणा ने कहा कि यह कार्रवाई तो ईडी को कई महीने पहले ही कर देनी चहिए थी। उन्होंने कहा कि पात्रा चॉल समेत कई जगहों पर घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि संजय राउत 25 से 30 कंपनियों में पार्टनर हैं और उनके साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे थे। यही नहीं नवनीत राणा ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार के जरिए खाने वालों के खिलाफ ईडी को ऐक्शन लेने का अधिकार है।

नवनीत राणा ने कहा कि संजय राउत तो ईडी के समन का ही जवाब नहीं दे रहे थे। कभी सरकार गठन की बात करते थे तो कभी कहते थे कि संसद के सत्र में व्यस्त हूं। भ्रष्टाचार के मामलों में वही जवाब नहीं दे पाता हो, जो गलत हो। महाराष्ट्र की जनता भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध जरूर लड़ेगी। यही छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया था। उन्होंने कहा कि यदि आप इतने चरित्रवान हैं तो पहले ही आपको पूछताछ में शामिल होना चाहिए था। यदि आप गरीबों की कमाई से संपत्ति बनाते हैं तो फिर ईडी को पूरा अधिकार है कि पूछताछ की जाए।

अमरावती की सांसद शिवसेना पर लगातार हमलावर रही हैं। यही नहीं उद्धव ठाकरे सरकार के कार्यकाल में उन्हें और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा गया था। उन्होंने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया था। इसी मसले पर नवनीत राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और फिर उन्हें जेल जाना पड़ा था। करीब दो सप्ताह के बाद नवनीत राणा और उनके पति को बेल मिली थी। नवनीत राणा अकसर शिवसेना पर अटैक करती रही हैं। यही नहीं सीधे उद्धव ठाकरे पर भी वह कई बार निशाना साध चुकी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button