उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में नकल को लेकर और सख्‍त होगी योगी सरकार, लखनऊ में बनेगा वॉर रूम; जानें पूरा प्‍लान

योगी आदित्‍यनाथ सरकार की सख्‍ती की वजह से पिछले कुछ वर्षों में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी अंकुश लगा है। अब सरकार ने माध्‍यमिक से उच्‍च शिक्षा तक नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के प्‍लान पर काम शुरू कर दिया है। जल्‍द ही सरकार लखनऊ में एक वॉर रूम बनाएगी जो नकल पर रोक लगाने में प्रभावी होगा।

ये जानकारी प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री योगेन्‍द्र उपाध्‍याय ने दी। उन्‍होंने बताया कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के मकसद से सभी केंद्रों को वॉर रूम से जोड़ा जाएगा। स्‍ववित्‍त पोषित महाविद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि उन्‍हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि इस विसंगति को दूर करने के लिए सितम्‍बर में लखनऊ में शिक्षकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। योगेन्‍द्र उपाध्‍याय ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, यूपी में शिक्षा के परिदृश्य को बदल देगी क्योंकि यह प्राचीन भारतीय संस्कृति को शिक्षा में आधुनिक विकास के साथ जोड़ती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button