उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिटीमॉल के 300 कम्युनिटी लीडर्स ने तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव और भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिटीमॉल कम्युनिटी लीडर्स ने तिंरगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे अंकुर शर्मा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और ख़ुद कम्युनिटी लीडर्स के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।

शहर के गोयल चौराहा से लेकर जनेश्वर मिश्रा पार्क तक सिटीमॉल कम्युनिटी लीडर्स ने तिरंगा यात्रा निकाली । इस तिरंगा यात्रा में सिटीमॉल कम्युनिटी लीडर्स के अलावा शहर के और भी कई लोग शामिल थे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति उत्साह था। रैली में शामिल सभी लोगों ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर यह संकल्प लिया की वो देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएंगे।

सिटीमॉल की तिरंगा यात्रा में बोलते हुए अंकुर शर्मा जी ने कहा, “इस 75 स्वतंत्रता दिवस पे जब पूरा देश आत्म-निर्भर बनने की तरफ मज़बूत कदम बढ़ा रहा है मुझे ख़ुशी है की सिटीमॉल भारत के निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए सहारा बना है। हम सबको अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।”

रानी शर्मा, जो 8 महीने पहले सिटीमॉल के कम्युनिटी लीडर बने, उन्होंने कहा, “जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब हम सब देश में और चीज़ों से आज़ादी का संकल्प भी ले रहे हैं – आज़ादी गरीबी से, आज़ादी विदेशी निर्भरता से, आज़ादी बेरोज़गारी से. मुझे ख़ुशी है की सिटीमॉल की सहायता से मैंने अपना कारोबार चालू किया और मेरे परिवार और मेरे ग्राहकों के परिवार की खुशियां और सुविधा का माध्यम बना”।

लखनऊ के अलावा सिटी मॉल ने अन्य शहरों में भी जैसे प्रयागराज, मथुरा, वाराणसी , रोहतक , गाजियाबाद में भी तिरंगा यात्रा निकाली।सिटीमॉल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोग एकत्रित होकर आजादी के 75 साल का जश्न मनाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ लें।

सिटीमॉल वर्तमान में 25 शहरों में 25,000 सूक्ष्म उद्यमियों की सहायता कर रहा है जिसमे 40 प्रतिशत महिला, विशेष रूप से विकलांग, और सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं।सिटीमॉल का उद्देश्य भारत के निम्न तबके के लोगों को उद्यमी बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button