उत्तर प्रदेशलखनऊ

राम मंदिर के लिए सत्ता को ठोकर मारने वाले कल्याण सिंह की मनाई जायेगी पुण्यतिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई जायेगी। गोमतीनगर विस्तार सीएमएस सभागार में पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 20 अगस्त को भव्य श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया ने दी।

प्रशान्त भाटिया ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता को ठोकर मार दी थी। उन्होंने कहा कि आज श्री रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। इसके पीछे कल्याण सिंह का सर्वाधिक योगदान है। अगर विवादित ढ़ांचा नहीं हटता तो मंदिर बनने की बात ही नहीं होती। एक समय था जब रामलला टेंट में रहा करते थे। लेकिन आज जो मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसका रास्ता कल्याण सिंह ने ही प्रशस्त किया था।

श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संगीतकार मनोज मुंतशिर संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन सुभाष चंद्र ओझा पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कल्याण सिंह से उस समय के डीजीपी ने कहा कि कार्य सेवक ढांचे पर चढ़ गए है। वह कार्य सेवकों पर गोली चलाने का आदेश मांग रहे थे। इस पर कल्याण सिंह ने साफ मना करते हुए कहा कि गोली चलाने का आदेश नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य सेवकों के लिए चाहे सरकार और सत्ता सौ बार त्याग करना पड़े,तो करेंगे। लेकिन गोली चलाने का आदेश नहीं देंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button