बड़ी खबरमनोरंजन

राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, बेहतर हो रहा है स्वास्थ्य

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज 15 दिनों के बाद उन्हें होश आया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 10 अगस्त को वर्कआउट करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह लगातार वेंटिलेटर पर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों के बाद आज होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी लगातार की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। कहीं ना कहीं, यह राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके लिए दुआएं की जा रही थी।

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैली थी। हाालंकि अब लोगों के लिए एक राहत की खबर होगी। अभी भी राजू श्रीवास्तव डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। लेकिन अभी भी राजू श्रीवास्तव के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। सवाल अभी भी यह बना हुआ है कि क्या राजू श्रीवास्तव खतरे से बाहर आ चुके हैं? इसके साथ ही राजू श्रीवास्तव को होश तो आया है लेकिन वह बोल या पहचान पा रहे हैं या नहीं? राजू श्रीवास्तव के परिवार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बात की थी। दोनों नेताओं की ओर से कॉमेडियन के परिवार को हर संभव सहायता देने की भी बात कही थी।

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की बेटी ने मंगलवार को बताया था कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी अचेतावस्था में हैं। श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। दिल के दौरे वाले दिन ही अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई थी। श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतिभागियों में शामिल रहे। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button