उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चीते का वीडियो शेयर कर अखिलेश का BJP पर तंज

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया. बीजेपी इस पर बड़ी उपलब्धि बताकर जश्न की तरह पेश कर रही है. वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीते का एक वीडियो शेयर करते लिखा कि ‘सबको इंतज़ार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।’ गौरतलब है कि वीडियो में दिख रहा चीता पिंजरे में बंद है और उसकी आवाज सुनने को मिल रही है. ये आवाज बहुत हद तक बिल्ली से मिलती है. इसी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button