अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अब योगी आदित्यनाथ के भी भक्त, अयोध्या में बना दिया मंदिर, हो रही पूजा-आरती

अयोध्या में राम जन्मभूमि से लगभग 25 किलोमीटर दूर प्रयागराज हाईवे पर भरत कुंड के पास बना सीएम योगी का मंदिर बनाया गया है। पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। सुबह शाम यहां आरती हो रही है। प्रसाद चढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह मंदिर अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर बनाया गया है। विशेष बात यह है कि यह मंदिर उस स्थान पर बनाया गया है जहां कभी भगवान श्रीराम के वनवास जाने पर उनके अनुज भरत ने भाई की खड़ाऊं रखी थी। इस स्थान का काफी महत्व है। योगी का यह मंदिर उनके प्रचारक ने बनवाया है। अब इसके चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं। आसपास के इलाकों से लोग मंदिर देखने आ रहे हैं।

मंदिर बनाने वाले प्रभाकर मौर्य ने कहा कि जो राम का मंदिर बनवाया है हमने उनका मंदिर बनवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से वह बेहद प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से लोक कल्याण के काम किए हैं उससे उन्होंने भगवान जैसा स्थान हासिल कर लिया है। इसीलिए उनके मन में मुख्यमंत्री का मंदिर बनाने का विचार आया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button