अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाबड़ी खबरलाइव टीवी

हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल है अमेठी की यह दुर्गा पूजा।

देश में एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियां नफरत बोने का काम करती हैं । हिंदू मुस्लिम सिख इसाई इत्यादि धर्म के लोगों को भड़काने और बांटने का काम करती है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य गांव में दुर्गा पूजा का पंडाल सजना और पूरे विधि विधान से दुर्गा पूजा संपन्न करना अपने आप में एक बड़ी बात है। या फिर यूं कहें कि यह ऐसी मिसाल है जिसको देखकर लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए। जी हां हम बात कर रहे हैं अमेठी जनपद के तिलोई तहसील के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रस्तामऊ गांव की आपको बता दें कि यहां पर लगभग 600 घर की आबादी का यह गांव है जिसमें लगभग 400 घरों में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं तो 200 घरों में हिंदू समुदाय के लोग निवास करते हैं। इस गांव में शिव मंदिर के पास वर्ष 2014 से लगातार दुर्गा पूजा पंडाल सजता चला आ रहा है । हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ रहती है हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर यहां पर दुर्गा पूजा में हिस्सा लेते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग माता रानी की आरती से पहले पहुंचते हैं और आरती के बाद प्रसाद लेकर वापस अपने घर जाते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन से लेकर विदाई तक दोनों समुदाय में जबरदस्त आपसी सामंजस्य देखने को मिलता है। यह दुर्गा पूजा मुस्लिम समुदाय के लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि कभी भी हम लोगों में विवाद नहीं हुआ है हम लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आगे भी इस तरह के आयोजनों में हम लोग ऐसे ही हाथ बटाते रहेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button