अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाबड़ी खबर

अमेठी में बारावफात जुलूस के दौरान मंदिर को पहुंचाई गई क्षति पी और की गई मारपीट।

12 नामजद और तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

सुबह हुई जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गाईमऊ में लगाई गई दुर्गा पूजा की मूर्ति का कल शाम को ही विसर्जन कर दिया गया था । लेकिन आज सुबह कुछ लोग एकत्रित होकर पुजारी के साथ मंदिर की साफ सफाई में जुटे थे। तभी गांव की तरफ से बारावफात का जुलूस लेकर निकले युवकों ने मंदिर के अंदर आतिशबाजी शुरू कर दिया। जबकि जुलूस निकालने का वह रूट नहीं था जिधर से वह लोग मंदिर में गए। मना करने पर उन लोगों ने मंदिर के ऊपर पटाखे फेंक फेंक कर आतिशबाजी किया और लोहे की रॉड से कुछ लोगों को पीटा भी। यही नहीं उन लोगों के द्वारा हिंदू परिवार के लड़कों को जान से मारने की धमकी भी दी गई और अवैध असलहे भी लहराए गए। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण काफी तनावपूर्ण हो गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया और घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अर्पित कपूर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लिया और ग्रामीणों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस के द्वारा 12 नामजद अभियुक्त और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है इसी के साथ साथ वीडियो का भी संज्ञान लिया जा रहा है और उसमें से लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button