अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दीपोत्सव में CM योगी का अयोध्या को तोहफा, बहेगी विकास की धारा, 66 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या में भव्यतम दीपोत्सव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं। दीपोत्सव के बीच अयोध्या में बहेगी विकास की धारा।

पेयजल योजना के फेज-3 का होगा लोकार्पण

नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण होगा। 5456.62 लाख की लागत से इस योजना के जरिये नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का स्वच्छ जल मुहैया कराया जाएगा।

ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का होगा निर्माण

योगी सरकार की ओर से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण कराया जाएगा। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार इस बहुप्रतीक्षित योजना के जरिये भी लोगों को जोड़ेगी।

2192 लाख से होगा क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण

योगी सरकार क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण कराएगी। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख है।

कुंडों का भी विकास सरकार की मंशा

योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है। हनुमान कुंड व स्वर्णखनी कुंड का विकास भी होगा। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये व्यय होंगे।

216 लोगों के लिए बनेगा आडिटोरियम

अयोध्या सांस्कृतिक लिहाज से भी काफी समृद्ध है, इसलिए सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बनवाएगी। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च होंगे। संस्कृति विभाग की यह योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी।

नगर पंचायतों का होगा भवन

नगर पंचायत भवन कुमार गंज व खिरौनी सुच्चितागंज का भी लोकार्पण दीपोत्सव पर किया जाएगा। दोनों भवन 147.86-147.86 लाख से बने हैं। इसके अलावा कई अन्य विकासपरक योजनाएं सरकार तोहफे के रूप में अयोध्या की जनता को सौंपेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button