देश

WhatsApp का सर्वर हुआ ठप, मैसेज भेजने और रिसीव करने में हो रही परेशानी

देशभर में WhatsApp का सर्वर डाउन हो गया है। इसके साथ ही लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही रही है। हालांकि, WhatsApp की ओर से कहा गया है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।  इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह कब तक ठीक हो सकता है। लोग WhatsApp के जरिए वीडियो कॉल और कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर ट्वीटर पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है।

ट्वीटर पर मीम भी शेयर किए जा रहे हैं। रीयलटाइम मॉनिटर डाउनडेटेक्टर के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में इसमें व्यवधानों का अनुभव किया जा रहा है। भारत के अलावा ईस्ट, यूरोप, दक्षिण एशिया में भी व्हाट्सएप नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी व्हाट्सएप के ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। खबर लिखे जाने तक वॉट्सऐप डाउन ही चल रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button