उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑटो मोबाइल सेंटर में लगी आग, चार गाड़िया जली

  • आग लगने का कारण जानने में जुटी पुलिस और दमकलकर्मी

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस ने आग को बुझाया। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रिंग रोड चौकी के कनक सिटी के मोड़ के पास ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर है। मंगलवार सुबह सर्विंस सेंटर में आग लग गई। आग को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। दमकल कर्मियों के मुताबिक आग में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, बल्कि चार गाड़िया जली हैं। आग से हुई नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button