उत्तर प्रदेशवाराणसी

सड़क पर पड़ा था हाईटेंशन का तार, चपेट में आकर कंडक्टर मौत

वाराणसी। मंड़ुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में मंगलवार को सड़क पर टूट कर गिरे बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आये स्कूल बस के परिचालक (कंडक्टर) ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति ठप करा कर मृतक के परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज के मूल निवासी नंदलाल पांडेय (59 वर्ष) चांदपुर क्षेत्र की सरस्वती नगर कॉलोनी में रहते थे। नंदलाल पांडेय मड़ौली स्थित सेंट जॉन्स स्कूल की बस में परिचालक का काम करते थे। नंदलाल प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। मंगलवार की सुबह भी वह टहलते हुए महेशपुर पहुंच गये। हाईटेंशन का तार टूट कर सड़क पर गिरा था। ध्यान न देने पर नंदलाल पांडेय का पैर उस पर पड़ गया और वह तड़पते हुए तार पर ही गिर पड़े। जब तक लोग कुछ कर पाते झुलस कर उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button