देश

भारत में डाउन हुआ वॉट्सऐप, करोड़ों यूजर्स नहीं भेज पा रहे हैं मेसेज

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp भारत में अचानक डाउन हो गया है और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों यूजर्स परेशान हैं। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक कई यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी जल्द से जल्द इस परेशानी को फिक्स कर सकती है।

वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector  पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं।

सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख रहे हैं यूजर्स

वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे हैं। यूजर्स एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें लेकिन फिलहाल वॉट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही। ट्विटर पर #WhatsappDown ट्रेंड कर रहा है।

सेवाएं रीस्टोर करने की कोशिश में लगी है मेटा

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बताया है कि उसकी टीम जल्द से जल्द सेवाएं रीस्टोर करने की कोशिश कर रही है। मेटा स्पोक्सपर्सन ने कहा, “हमें पता है कि कुछ यूजर्स को मेसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द वॉट्सऐप की सेवाएं सभी के लिए रीस्टोर करने की कोशिश में लगे हैं।”

सिर्फ भारतीय यूजर्स ही प्रभावित नहीं

द गार्जियन की रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप की सेवाएं ग्लोबली डाउन हुई हैं, यानी कि सिर्फ भारतीय यूजर्स ही इस दौरान प्रभावित नहीं हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो यूनाइटेड किंगडम और दुनिया के दूसरे देशों में भी यूजर्स को दिक्कतें आ रही हैं। वॉट्सऐप यूजर्स को मौजूदा कन्वर्सेशंस तो दिख रहे हैं लेकिन वे ना तो किसी को मेसेज भेज पा रहे हैं और ना ही उनके नंबर पर कोई मेसेज आ रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button