बड़ी खबरविदेश

ब्रिटिश पीएम बनते ही एक्शन में ऋषि सुनक, कई मंत्रियों को किया बर्खास्त

ब्रिटिश पीएम का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। हालांकि जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। बता दें कि मंत्रियों को बर्खास्त करने से पहले ही सुनक ने इस बात के संकेत दिए थे। दरअसल उन्होंने साफ लहजों में कहा था कि उन्हें पुराने लोगों द्वारा की गई गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया है। सुनक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने वादे को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना किसी देरी के “काम तुरंत शुरू होगा”।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले पूर्व पीएम लिज ट्रस के मंत्रियों की टीम के कई सदस्यों के इस्तीफा देने को कहा है। अब तक तीन मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग, न्याय सचिव ब्रैंडन लुईस और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पूर्ववर्ती द्वारा की गई कुछ “गलतियों” को दुरुस्त करने के लिए चुना गया है। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने कहा कि वह देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट का सामना सहानुभूतिपूर्ण तरीके से करेंगे और एक ‘‘ईमानदार, पेशेवर तथा जवाबदेह’’ सरकार का नेतृत्व करेंगे। सुनक ने कहा कि उन्हें उनकी पूर्ववर्ती लिज ट्रस द्वारा की गई “गलतियों को दुरुस्त करने” के लिए कंजर्वेटिव पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने कहा, “वह काम तुरंत शुरू किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ‘फरलो’ जैसी योजनाओं के माध्यम से “आम लोगों और व्यवसाय की रक्षा के लिए’’ वह सब कुछ किया, जो वह कर सकते थे। सुनक ने कहा, ” आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, मैं उनसे उसी तरह सहानुभूतिपूर्ण तरीके से निपटने का प्रयास करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह अगली पीढ़ी पर “यह कहने के लिए ऋण नहीं छोड़ेंगे कि हम खुद भुगतान करने में अक्षम थे।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button