खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

सुपर-12 में जिम्बाब्वे से भारत की आखिरी भिड़ंत, रोहित ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऋषभ पंत को मिला मौका

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 का आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में इसी मैदान पर पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। भारत के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी होने वाला था, लेकिन नीदरलैंड ने एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से उलटफेर करते हुए उसे टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया, जिससे भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी

चार मैचों में छह अंक से भारत सुपर 12 के ग्रुप दो में शीर्ष पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों में पांच अंक से टूर्नामेंट से बाहर हुआ। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के चार चार मैचों से चार-चार अंक हैं जिससे दोनों के बीच एडिलेड में चल रहे मैच से सेमीफाइनल की दूसरी टीम तय होगी। विजेता टीम के छह अंक हो जायेंगे। अगर पाकिस्तान जीत जाता है तो भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत की संभावना है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button