उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सरकारी जमीन कब्जा कर बनाई अवैध गौशाला

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 25 में सरकारी जमीन पर निसारउद्दीन नामक व्यक्ति ने अवैध रुप से गौशाला बना ली है। सेक्टर 25 में नगर निगम एवं सैन्य जमीन के बीच से काॅलोनी की सड़क जा रही है। इस मार्ग का उपयोग काॅलोनी के लोगों ने कम कर दिया है और इसके कारण जमीन का उपयोग निसारउद्दीन ने अवैध रुप से गौशाला खोलने के लिए किया है। शहरी क्षेत्र में एलडीए, नगर निगम, नजूल के जमीन पर कब्जा कर अवैध गौशाला बनाने के मामले आये दिन सामने आते रहे हैं। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध गौशाला बनाने वालों पर रोकथाम भी लगी है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों की अवैध गौशाला को लेकर शिकायतें सामने आती है।

इंदिरा नगर के सेक्टर 25 निवासी डाक्टर रुपल अग्रवाल व हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि निसारउद्दीन बक्शी का तालाब का मूल निवासी है, वह कुछ वर्षो से इस क्षेत्र में काॅलोनी के मोड़ पर गाय पालकर गौशाला का काम करने लगा। जो बाद में अवैध तरीके से सरकारी जमीन को कब्जा कर आने-जाने का रास्ता भी बंद करा दिया। उन्होंने बताया कि अवैध रुप से बनायी गयी गौशाला में 10 से ज्यादा गायें व भैंसे हैं। शेरवुड स्कूल के पीछे के मार्ग पर पूरी तरह से निसारउद्दीन का कब्जा है। इस संबंध में नगर निगम, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में विषय को दिया गया है। बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

नगर निगम के जोनल अधिकारी संगीता कुमारी ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है। काॅलोनी के लोगों के बीच अवैध रुप से गौशाला हटाने को लेकर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, उसे की जायेगी। वहीं पशु कल्याण अधिकारी डा.अभिनव वर्मा को मौका मुआयना करने व रिर्पोट देने के लिए कहा गया है। अवैध गौशाला के बारे में भाजपा के स्थानीय नेता व पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अवैध रुप से जमीनों पर से कब्जा हटाया जा रहा है। योगी सरकार में अवैध रुप से कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उनके वार्ड के सेक्टर 25 क्षेत्र में निसारउद्दीन ने सरकारी जमीन पर अवैध गौशाला बना ली है। जो सरासर गलत कृत्य है। अवैध गौशाला को हम चलने नहीं देंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button