उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि ने ली शपथ

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को यहां विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्वाचित हुए विधायक अमन गिरि को सदस्यता की शपथ दिलायी। लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराया। अमन गिरि दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे हैं। शपथ ग्रहण के मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और पार्टी के कुछ पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button