ताज़ा ख़बरविदेश

व्हाइट हाउस ने तीन दिन में दूसरी बार की भारत की प्रशंसा

वाशिंगटन। अमेरिका ने तीन दिन में दूसरी बार भारत की प्रशंसा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कारीन जीन-पियरे ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ संबंधों का सम्मान करते हैं।

कारीन जीन-पियरे ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध है। आपने राष्ट्रपति को पिछले हफ्ते बाली में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अभिवादन और मुलाकात करते देखा। यह स्पष्ट रूप से यह एक महत्वपूर्ण संबंध है। इसका हम वास्तव में सम्मान करते हैं।

इससे पहले, कारीन जीन-पियरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए की गई टिप्पणी ‘आज का युग युद्ध का नहीं है’ को जी-20 संयुक्त घोषणा में जोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका की सराहना कर चुकी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button