उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

स्कूल के बाहर भिड़ा छात्रों का गुट, मारपीट में12वीं के छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. जहां दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से तनाव के हालात बन गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर की कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के तहत रॉयल माउंट एकेडमी स्कूल के सामने का है. जहां पर छात्रों के गुटों में नोंकझोंक हो गई थी, जिसके बाद स्कूलको दो गुट आमने-सामने आ गए. धीरे-धीरे कहासुनी से बात मारपीट में बदल गई. इस झगड़े में लखनऊ पब्लिक स्कूल के अंश तिवारी नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां पर उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. तो डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले छात्र अंश तिवारी की मौत हो गई.

जानिए क्या है मामला?

वहीं, विभूतिखंड क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या के मामले पर डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि विभूति खंड क्षेत्र अंतर्गत विनम्र खंड है. जहां पर स्कूल पड़ता है. इस दौरान लखनऊ पब्लिक स्कूल और कुछ दूर पर रॉयल माउंट अकैडमी है. वहां पर दो बच्चों के बीच मारपीट हुई मारपीट देख भीड़ इकट्ठा हो गई और टीचर आ गए. उसी मामले के दौरान एक लखनऊ पब्लिक स्कूल का छात्र अर्श तिवारी जोकि कक्षा 12 का छात्र है भीड़ से अलग हुआ और कुछ देर के बाद बेहोश हो गया.

उसको लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके शरीर पर मेजर चोट के निशान नहीं आए. मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पाएगी. हालांकि, मौत की वजह तहरीर लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है.

पिता बोले- अस्पताल पहुंचे तो लड़का मृत पड़ा मिला

वहीं, मृतक छात्र के पिता शंकराचार्य तिवारी का कहना है कि मेरे पास मित्र का फोन आया पहले यह मालूम चला के एक्सीडेंट हुआ है और लोहिया लेकर जा रहे हैं. जब अस्पताल पहुंचे तो लड़का मृत पड़ा मिला. पुलिस का कहना है कि छापामारी चल रही है पता कर रहे है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया. स्कूली लड़ाई झगड़ा बताया जा रहा है.

झगड़ा करने वाले लड़के का नाम शाश्वत है और उसका भी दोस्त है. बहुत पहले घर भी आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि अपने बेटे को पहले अलर्ट कर रहे थे कि इन लोगों से दोस्ती मत करना. अभी यह नहीं मालूम है आज किसने मारा और किस से लड़ाई हुई थी.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

इस हादसे में 18 साल के छात्र अंश तिवारी मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और घटनास्थल का जायजा लिया है. पुलिस का कहना है कि इस हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र अंश के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है. ऐसे में उसकी मौत कैसे हुई, इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल, इस मामले में शिकायत पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button