ताज़ा ख़बरदेश

सत्येंद्र जैन का सामने आया चौथा वीडियो, जेल रूम की सफाई करते दिखे लोग

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का अब चौथा वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्येंद्र जैन जेल की सेल में हाउस-कीपिंग की सेवाएं लेते दिख रहे हैं। इसी वीडियो में वे अपने सेल में लोगों से बातचीत करते भी देख रहे हैं। एमएल

हालांकि, पहली नजर में यह वीडियो शुक्रवार को सामने आई फुटेज का ही अगला पार्ट मालूम होता है। वहीं शनिवार को वीडियो में वह अपनी सेल के अंदर कुछ लोगों से मुलाकात और बातचीत करते दिख रहे थे। इस वीडियो में तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को भी सत्येंद्र जैन के साथ बातचीत करते देखे गया था, जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसके पहले जमानत पर सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया था कि वे जेल के अंदर विशेष सुविधा ले रहे हैं।

इससे पहले तिहाड़ के अंदर ही नाबालिग से रेप के आरोपित से जैन द्वारा मसाज कराने का वीडियो सामने आया था। उसके बाद बाहर से भोजन मंगाकर खाने का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद भाजपा ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को घेरना शुरू कर दिया था। हालांकि, तब ‘आप’ ने इसे मसाज की बजाय इलाज (फिजियोथैरेपी) बताया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को ‘आप’ उस समय आलोचनाओं के घेरे में आई थी, जब जैन जेल में कथित तौर पर मसाज कराते और लोगों से मिलते हुए एक वीडियो सामने आया था। जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में पिछले पांच महीने से न्यायिक हिरासत में हैं।

उस कथित वीडियो में जैन को जेल की अपनी कोठरी में बिस्तर पर लेटकर कुछ दस्तावेजों को पढ़ते तथा लोगों से मिलते हुए कमर और पैरों की मालिश कराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मिनरल वाटर की बोतलें और एक रिमोट भी देखा गया। एक वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर सिर की मालिश कराते हुए देखे गए थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button