ताज़ा ख़बरविदेश

एम 23 विद्रोहियों ने कांगो में 131 नागरिकों की हत्या की

संयुक्त राष्ट्र। पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में पिछले सप्ताह एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 131 नागरिकों की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा, “अतिरिक्त आठ लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम से कम 22 महिलाओं और पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया।” उन्होंने कहा, “हमारे सहयोगियों ने बताया कि पीड़ितों की गोलियों और चाकुओं से मार कर हत्या की गई।”

दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र मिशन, जिसे मोनस्को के नाम से जाना जाता है। इसने मानवाधिकार सहयोगियों के साथ उत्तर किवु प्रांत के रुतशुरू क्षेत्र में किशिशे और बम्बो के गांवों में 29 और 30 नवंबर को नागरिकों पर हुए हमले की प्रारंभिक जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।” उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन नागरिकों के खिलाफ इस अकथनीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पीड़ितों को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने मांग करता है।” उन्होंने कहा, “मिशन मानव अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के इन उल्लंघनों के अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए कांगो के अधिकारियों के फैसले का स्वागत करता है।” उन्होंने कहा कि मिशन पीडितों को न्याय दिलाने के प्रयासों में सहायता के लिए तैयार है और नागरिकों के खिलाफ हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button