उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होते ही अधिशासी अधिकारी संभालेंगे कार्यभार

लखनऊ। नगर निकायों के अध्यक्ष, पार्षद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिये हैं। शासन की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि अधिकांश नगर निकायों में चुनाव के बाद 12 दिसम्बर 2017 को शपथ ग्रहण कराये गये थे और निकायों के बोर्ड का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित है। इस कारण आपके जिले में जिन निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनकी अंतरिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पत्र में कहा गया है कि निकायों की कार्यावधि के उपरांत नगर आयुक्त, नगर निगम तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को निकायों के कार्य संचालन का दायित्व सौंप दिया जाए। निकायों की कार्यावधि की गणना उनके गठन के पश्चात शपथ ग्रहण की तिथि के उपरांत प्रथम बैठक की तिथि से की जाएगी। निकाय की कार्यकारिणी समिति बहुमत द्वारा नगर आयुक्तों या अधिशासी अधिकारियों को परामर्श दे सकेंगी एवं यह समिति नागरिकों के लिए दी जाने वाली नागरिक सुविधाओं का पर्यवेक्षण भी करेंगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button