उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ योगी इंडस्ट्रलाइज यूपी

  • सोशल मीडिया पर यूपी के औद्योगिकरण के प्रयासों को मिल रहा समर्थन

लखनऊ। आगामी फरवरी माह में होने जा रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए टीम योगी जी-जान से जुटी हुई है। इसकी चर्चाएं अब दुनियाभर में होने लगी हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को सोशल मीडिया पर यूजर्स का जमकर समर्थन मिल रहा है।

मंगलवार को ट्विटर पर हैशटैग योगी इंडस्ट्रलाइज यूपी टॉप ट्रेंड में छाया रहा। इस दौरान 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग विजिबल हुआ। वहीं 19 हजार लोगों ने इस हैशटैग के साथ यूपी की बदलती तस्वीर को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार पोस्ट के जरिए किया। इतना ही नहीं लगभग 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश के औद्योगिकरण को लेकर किये जा रहे प्रयासों को अपना समर्थन दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button