ताज़ा ख़बरमनोरंजन

सबको रोता छोड़ गईं तुनिषा शर्मा, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को अपने शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. आज एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया. इसी के साथ आज तुनिषा शर्मा पंच तत्व में विलीन हो गईं. 20 साल की एक्ट्रेस की मौत ने उनके परिवार, करीबियों और फैंस को काफी बड़ा झटका दिया है. कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि इतनी प्यारी तुनिषा अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

बता दें कि अंतिम संस्कार के दौरान तुनिषा की मां को चक्कर आ गया था. फिर वहां मौजूद तुनिषा के साथी कलाकारों ने उनको संभाला. किसी तरह उन्हें होश में लाया गया और फिर मां के सामने बेटी का अंतिम संस्कार किया गया.

तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनका परिवार अस्पताल पहुंचा था. वहीं एक्टर विशाल जेठवा और एक्टर शिविन नारंग तुनिषा के घर पहुंचे थे. तुनिषा का पार्थिव शरीर पहले उनके घर पर ही था. जहां से शाम चार बजे के बाद अंतिम यात्रा पर निकाला गया. बता दें कि एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़देव स्मशान भूमि में किया गया है. जो उनकी बिल्डिंग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही मौजूद है.

शीजान का परिवार भी अंतिम विदाई देने पहुंचा

वहीं, इस मामले में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है. आरोपी शीजान जो रिमांड में है उसने पुलिस को बताया है कि उनका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था और दोनों के बीच में उम्र का भी फासला था. बता दें कि तुनिषा को अंतिम विदाई देने टीवी के तमाम सितारे पहुंचे थे. साथ ही, शीजान का परिवार भी पहुंचा था.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button