उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज पहुंचकर पं.केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे और उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लगभग 12.30 बजे उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर 12.45 पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि दी और पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी सहित परिवारजनों को ढाढ़सा बंधाया।

उन्होंने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वह संसदीय नियमों, परम्पराओं और विधि के गहरे जानकार के साथ-साथ एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी सहित कई लोग उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरान्त मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गये। उल्लेखनीय है कि, पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर आज शाम को ही किया जायेगा।

सतीश महाना ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

महाना ने रविवार को अपने एक संदेश में कहा कि वह संसदीय परंपराओं, नियमों और संसदीय मामलों के मर्मज्ञ थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। महाना ने ईश्वर प्रार्थना की है कि वह पुण्य आत्मा को चिर-शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। महाना समेत अन्य नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button