उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसीतापुर

गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दो बच्चों सहित चार की मौत, मचा कोहराम

सीतापुर। जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के झज्जर मोहल्ले में दो बच्चों समेत दंपती की मौत हो गई। शनिवार रात चारों एक ही कमरे में सोए थे। वो सर्दी से बचने के लिए पेट्रोमैक्स जला कर सोए थे। माना जा रहा है कि गैस रिसाव और दम घुटने से चारों की मौत हुई है।

झज्जर निवासी आसिफ (40) एक मदरसे में पढ़ाते थे। शनिवार रात पत्नी शगुफ्ता ( 36) और बेटियों मायरा (3) और जायरा (2) के साथ मकान के अंदर बने कमरे में सोए थे। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक परिचित उन्हें बुलाने पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां देखा कि कमरे में चारों के शव पड़े थे और एलपीजी की तेज गंध आ रही थी। पास ही पेट्रोमैक्स रखा हुआ था, जिसका इस्तेमाल सर्दी से राहत पाने के लिए किया जाता है। पेट्रोमैक्स में गैस खत्म हो चुकी थी। घटना का पता चलते ही अफरातफरी मच गई। एसडीएम पीएल मौर्य और सीओ अजय प्रताप सिंह घटना की जांच कर रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button