देशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री ने ‘अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट’ की परिभाषा बताई

  • इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को किया वर्चुअल संबोधित, कहा-अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही, जिसकी जरूरत बार-बार मरीज को न पड़े

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शनिवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय 60वें सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही है, जिसकी जरूरत बार-बार मरीज को न हो पड़े।

उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़। उन्होंने कहा कि खुशी यह है कि मेडिकल फील्ड के इतने प्रोफेसर एक साथ जुट रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही होता है जिसकी मरीजों को ज्यादा जरूरत न बड़े। लोगों को सेल्फ रेजिलियन बनाना ही अपना गोल है। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। यह प्रोफेशन देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अचानक चोटिल होता है तो उसके लिए यह सिर्फ फिजिकल ट्रॉमा नहीं होता बल्कि यह एक मेंटल ट्रॉमा भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करते बल्कि उसे हौसला भी देते हैं। मुझे भी आपके प्रोफेशन और आपके प्रोफेशनलिज्म से काफी प्रेरणा मिलती है। आप मुश्किल समय में सिम्बल ऑफ हॉप बनते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button