उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम नवमी पर प्रदेशवासियों दी की शुभकामनाएं, ट्वीट कर लिखा- जय श्री राम!

लखनऊ। आज देशभर में नवरात्रि व श्री रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी को लेकर यूपी के के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि व भगवान श्रीराम के जन्मदिन राम नवमी के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

सीएम योगी ने ट्वीट लिखा, ”जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण के अति पावन दिवस ‘श्री राम नवमी’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय श्री राम!’’ भगवान राम के जन्म के अवसर पर हिंदू धर्म में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

वही, सीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में नवरात्रि की भी बधाई दी है। सीएम ने कहा है कि, जगज्जननी माँ भगवती की आराधना व उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की सभी प्रदेश वासियों और भक्तों को हार्दिक बधाई! जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।

राज्यपाल ने भी दी बधाई

वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रदेशवासियों को शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि व भगवान श्रीराम के जन्मदिन राम नवमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि, शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान नवमी को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सभी को उच्च आदर्शों व मर्यादाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button