देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा से दो दिन पहले शुक्रवार को अयोध्या के लिए अपनी पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिंदे ने अपने बेटे कल्याण एवं से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे, शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रभारी गोपाल लांडगे, स्थानीय नेताओं और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ठाणे स्टेशन पर शाम करीब 4.40 बजे जय श्रीराम के नारों के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। विशेष ट्रेन से यात्रा करने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता रविवार को शहर में उतरने पर अपने नेता (एकनाथ शिंदे) का स्वागत करेंगे।

इस ट्रेन पर ‘‘चलो अयोध्या’’ लिखा हुआ बोर्ड लगाया गया था। मीडिया को वितरित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे आठ अप्रैल की शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे और अगले दिन अयोध्या जाएंगे तथा सरयू नदी के तट पर ‘आरती’ करेंगे। शिंदे ने पिछले रविवार को कहा था, “मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या का दौरा करूंगा।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button