उत्तर प्रदेशसम्भल

संभल : मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा- गंभीर राज खुलने के डर से विपक्ष ने कराई अतीक की हत्या

संभल (उप्र)।  उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई व पूर्व विधायक अशरफ की हत्या विपक्ष ने कराई है क्योंकि उसे गंभीर राज खुलने का डर था।

संभल के चंदौसी में नगर पालिका परिषद के चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने शुक्रवार को पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों के अतीक अहमद की हत्या के सवाल पर कहा कि ”सच तो यह है कि अतीक की हत्या कराने का काम विपक्ष का ही है, कुछ गंभीर राज खुलने वाले थे इसलिए विपक्ष ने उनकी हत्या कराई।’

गौरतलब है कि गैंगस्टर से नेता बने माफिया व समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।

गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। तीनों हमलावर भी मीडियाकर्मी बनकर आये थे और घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button