उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमृत सरोवर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। अमृत सरोवर में पानी की कमी कभी नहीं होनी चाहिए। अमृत सरोवर को सभी मिलकर साफ सुथरा रखें। बुजुर्ग यहां सुबह के वक्त टहलने आये, बच्चें यहां पर खेले। सबके लिए अमृत सरोवर शुद्ध जल का पोषक बनें। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कही।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने गोसाईगंज के काजीखेड़ा गांव में सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि गांव में जीवन का सार है। पर्यावरण के बीच गांव में जीवंतता है। काजीखेड़ा के सभी ग्रामीणों से अपील है कि अपने गांव के अमृत सरोवर को सुरक्षित रखें और एक सेल्फी अपने अमृत सरोवर के साथ में लें। जैसे अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही अमृत सरोवर व ग्राम क्षेत्र को साफ सुथरा रखें।

केशव प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता बस सफाईकर्मी का काम नही है। स्वच्छता पूरे गांव की जिम्मेदारी है। महीने के एक दिन स्वच्छता का अभियान चलाना चाहिए। सरकार गांव क्षेत्र के लिए बहुत कुछ कर रही है। सरकार ने आपको शौचालय बना कर दिया है। आवास योजना के माध्यम से गरीब आदमी को आवास दिया जा रहा है। 36 लाख गरीबों को घर बना के देने का काम हो चुका है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। केशव प्रसाद ने मौके पर पौधे लगाये और वितरण भी किया। विधायक अमरीश व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अमृत सरोवर को स्वच्छ रखने के लिए पौधों को सदैव हरा भरा बनाए रखने के लिए आग्रह किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button