बड़ी खबरविदेश

मॉस्को में फिर ड्रोन अटैक, 48 घंटे में दूसरा हमला, सरकारी बिल्डिंग को बनाया निशाना, एयरपोर्ट बंद

रुस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन से हमला किया गया है. 48 घंटों में यह ड्रोन का दूसरा हमला है. ताजा हमले में मॉस्को की एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है. इस हमले के बाद वनुकोवो एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं. हमले के बाद मॉस्को में इमरजेंसी सर्विसेज एक्टिव हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया है.

ड्रोन से हमले के बाद रूस एक्शन में है. रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि सेना ने कई ड्रोन मार गिराए हैं. वहीं मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया है कि कई ड्रोन मॉस्को की ओर उड़ान भरने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन एयर फोर्स ने इन ड्रोन्स को मार गिराया. व्यावसायिक इमारत पर हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

17वीं मंजिल पर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का दफ्तर

हमले में इमारत की 17वीं मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई है. जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि इमारत के शीशें टूटे हुए हैं और वहां से धुआं निकल रहा है. कहा जा रहा है कि17वीं मंजिल पर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का दफ्तर है.

रूस ने ड्रोन हमले को बताया आतंकी हमला

ड्रोन हमले को रूस ने आतंकी हमला बताया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ड्रोन से मॉस्को में कई जगह हुआ हमला है. हालांकि ओडिनत्सोवा और नेफ्रोफोमिस्क में ड्रोन को तबाह कर दिया गया. रूस ने इससे पहले हुए ड्रोन अटैक के बाद यूक्रेन को परमाणु अटैक की धमकी दी थी. रूस ने दावा किया है कि एक बार फिर यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर परमाणु चिंगारी को भड़काने की कोशिश की है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button